11 लाख की अवैध शराब भरा ट्रक पकड़ा
जब्त ट्रक से शराब की पेटियां शनिवार को उतरवाई गई।
ढाबे पर आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
भास्कर संवाददाता. धार
लेबड़ के समीप शुक्रवार रात 10 बजे पटेल ढाबे पर आबकारी विभाग के दल ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा। इसमें 920 पेटी बीयर भरी थी। कीमत 11 लाख बताई गई है। कार्रवाई के दौरान वाहन का चालक भाग निकला। क्लीनर पकड़ में गया। ट्रक जब्त कर धार लाया गया।
एसआई नागेंद्रसिंह जादौन ने बताया ट्रक (एमपी09 एचएफ 5810) इंदौर तरफ से रहा था। मुखबीर से सूचना मिली थी कि ट्रक ढाबे पर रुकेगा। सूचना सही निकली। जैसे ही ट्रक ढाबे पर रुका, दबिश दी गई। चालक भाग निकला। क्लीनर कमल यादव नि. भीकनगांव को गिरफ्तार किया गया। उसे जानकारी नहीं है कि वाहन कहां ले जाया जा रहा था, वह इंदौर से बैठा था। ट्रक धार लाए। शनिवार को कमल को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
तीनदिन में दूसरी कार्रवाई
आबकारीमहकमे ने तीन दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार रात बोराली टोल नाके पर हरियाणा से गुजरात जा रहा अवैध शराब से भरा कंटेनर पकड़ा गया था। इसमें 60 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब अवैध रूप से ले जाई जा रही थी।
टीआईनिवास से दो दुकान दूर परोसी जा रही शराब जब्त
कोतवालीथाने के सामने बस स्टैंड पहुंच मार्ग पर टीआई निवास के दो दुकान दूर शुक्रवार रात कार्रवाई की गई। यहां एक दुकान में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। 40 क्वार्टर शराब जब्त कर सौरभ पिता चांदमल पर केस दर्ज किया गया। गंजीखाना में 8 बीयर जब्त कर हेमंत मिश्रीलाल प्रजापत और बादल पिता श्याम माली नि. काजीवाड़ा से 32 देशी क्वार्टर जब्त किए। अन्य स्थानों पर छापा मार कार्रवाई कर अवैध शराब पकड़ी गई।