सोमवार को आना कह कर लौटा दिए मरीज
सोनोग्राफी बंद होने की स्पष्ट जानकारी चस्पा नहीं होने से भटकती महिलाएं।
जिला अस्पताल में शनिवार को भी सोनोग्राफी चालू हुई हड्डी का इलाज
भास्कर संवाददाता. धार
जिला अस्पताल में शनिवार को सोनोग्राफी और हड्डी रोगों का इलाज शुरू नहीं हो सका। अधिकारी-कर्मचारियों ने सोमवार को आना कह कर मरीजों को लौटा दिया। इमरजेंसी वाले मरीज रुपया खर्च कर प्राइवेट अस्पतालों में गए।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश बौरासी खुद अस्पताल में भर्ती हैं, जिसके चलते प्लास्टर चढ़ाने से लेकर नियमित हड्डी रोगों का उपचार पिछले पांच-छह दिन से बंद हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. बीआर बंसल के छुट्टी पर जाने से तीन दिन से सोनोग्राफी भी बंद हैं।
पैथोलॉजीके चक्कर काट रही महिलाएं
कलेक्टरने शुक्रवार को मामला दिखवाने की बात कही थी लेकिन शनिवार को हालात में परिवर्तन नहीं आया। सोनोग्राफी के लिए महिलाएं पैथोलॉजी के चक्कर काट रही थीं, जिन्होंने पूछ लिया उन्हें बता दिया कि डॉक्टर सोमवार को आएंगे, तभी सोनोग्राफी होगी। जिन्होंने नहीं पूछा वे देर तक इंतजार करती रहीं। घायल आदि को प्लास्टर चढ़ाने का काम भी नहीं हुआ। इंदौर रैफर किया गया। इन्होंने इंदौर जाने के बजाय प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया।
फॉलोअप