- Hindi News
- पंच परमेश्वर की राशि से ठीक करेंगे फूटे तालाब
पंच परमेश्वर की राशि से ठीक करेंगे फूटे तालाब
कलेक्टरने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर अतिवृष्टि के कारण फसलों, मकान को हुए नुकसान, पशुहानि, जनहानि का सर्वे दो दिन के भीतर कराने के निर्देश सभी एसडीएम तहसीलदारों को दिए। कुक्षी को एक सप्ताह में सर्वे पूर्ण करने की मोहलत दी गई।
तालाब फूटने तथा तालाब के पानी से फसलों को क्षति आदि के संबंध में भी पूछताछ की। निर्देश दिए कि जो तालाब फूटे हैं और पंचायतों को हैंड ओवर कर दिए गए है, उनको पंच परमेश्वर की राशि से ठीक करवाया जाए। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को इस संबंध में ग्राम पंचायतों को निर्देश जारी करने के लिए कहा। बैठक में बताया कि तालाबों की वेस्ट वियर साफ नहीं होने के कारण तालाब फूटने की स्थिति बनी। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को भी निर्देश दिए गए कि वे अपने द्वारा बनाए गए तालाबों की मॉनीटरिंग करें। तालाब विभाग से संधारित हैं, उन्हें विभागीय मद से तथा पंचायत द्वारा संधारित तालाबों में पंचायतों को दी गई पंच परमेश्वर की राशि से वेस्ट वियर को साफ कराए।