पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिचर्चा में हृदय संबंधी रोगों के बारे में बताते डॉ. संदीप श्रीवास्तव।

परिचर्चा में हृदय संबंधी रोगों के बारे में बताते डॉ. संदीप श्रीवास्तव।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिचर्चा में हृदय संबंधी रोगों के बारे में बताते डॉ. संदीप श्रीवास्तव।

संतुलित आहार और नियमित व्यायाम दिला सकते हैं हार्ट अटैक से मुक्ति

धार.प्रेसलायंस क्लब धार के संयुक्त तत्वावधान में मेदांता हाॅस्पिटल गुड़गांव के सहयोग से ‘जानिये अपने दिल को‘ विषय पर परिचर्चा लालबाग स्थित क्लब भवन में शनिवार को हुई। हॉस्पिटल के सीनियर डॉ. संदीप श्रीवास्तव का ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, मनजीत सिंह चावला एवं हेमा जोशी ने स्वागत किया। संचालन आशीष चौहान ने किया। डॉ. श्रीवास्तव ने प्रोजेक्टर से बताया कि दिल के मरीजों की संख्या देश में तेजी से बढ़ रही है। चिंता का विषय है। नियमित एवं संतुलित दिनचर्या व्यसनों से दूरी बीमारी के प्रति लोगों की जागरुकता ही इसे बढ़ने से रोक सकती है। आभार राजेश शर्मा ने माना। जानकारी लायंस क्लब सचिव रणजीत सिंह बारोड़ ने दी।

भजनोंपर झूम उठे श्रोता

घाटाबिल्लौद.सांवरियानगर में भजन संध्या हुई। गायक विट्‌ठलराव मालुसर नयापुरा वाले ने भजनों की प्रस्तुति दी। राधे राधे जपो आएंंगे बिहारी की धुन पर श्रोता झूम उठे। भजन संध्या रात दो बजे तक चलती रही। बड़ी संख्या में श्रोताओं ने आनंद लिया। आयोजक कश्यप परिवार था।

एबीवीपीने पूछा - आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए छात्र-छात्रा पर कार्रवाई क्यों नहीं

धार.शुक्रवारको पीजी कॉलेज की छत पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए छात्र-छात्रा पर पुलिस कार्रवाई नहीं करने को लेकर एबीवीपी ने सवाल किया है। एबीवीपी के मनीष जैन, चयन बदनोरा, विकास ठाकुर, महेंद्र माली आदि ने कहा कि ऐसे मामले सामने आते रहे तो कॉलेज का वातावरण खराब हो जाएगा।

अखंडज्योति लेने के लिए दल रवाना

बदनावर.सार्वजनिकनवरात्रि उत्सव समिति का 13 सदस्यीय दल अखंड ज्योति लेने के लिए विलालक्ष्मी देवी मंदिर वाराणसी उप्र के लिए शनिवार को रवाना हुआ।

न्यूज इनबॉक्स .