पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरफ्तारी लें या लें, पांच कारण तो बताने होंगे

गिरफ्तारी लें या लें, पांच कारण तो बताने होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस कंट्रोल रूम में ट्रेनिंग देते एडीपीओ। कार्यशाला में जिलेभर से पुलिसकर्मी अफसर पहुंचे।

पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी से लेकर प्रधान आरक्षक तक के विवेचना अधिकारियों को दी ट्रेनिंग, धारा 41 के बारे में भी बताया

भास्कर संवाददाता. धार

पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार को अफसर/कर्मियों की मैराथन ट्रेनिंग चली। सुबह से शाम तक तीन सत्रों में विभिन्न विषयों के बारे में बताया गया। पहले सत्र में इंदौर से आए एडीपीओ मोहम्मद अकरम शेख ने धारा 41 के बारे में बताया। कहा कि सात वर्ष से कम सजा वाले दंडनीय अपराधों में गिरफ्तारी लें या लें लेकिन पांच-पांच कारण तो कोर्ट को बताना ही होंगे।

उन्होंने कई धाराओं की पेचीदगियों के बारे में बताया। लैंगिक अपराधों में हुए संशोधन के बारे में जानकारी दी। दूसरे सत्र में गुड़गांव के डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने हृदय को स्वस्थ रखने के बारे में बताया। रोकथाम के तरीके बताए। तीसरे सत्र में डीएसपी डॉ. सिसौदिया ने फिंगर प्रिंट और लिखावट के बारे में बताया। ट्रेनिंग में एसपी बीएस चौहान, एएसपी बिट्टू सहगल, सभी एसडीओपी, सीएसपी, आरआई, सभी टीआई प्रत्येक थाने से तीन-तीन विवेचना अधिकारी आए।