पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरूकता से रुकेंगे अपराध : एसपी

जागरूकता से रुकेंगे अपराध : एसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यशाला में उपस्थित अितथि।

कन्या महाविद्यालय में कार्यशाला में उपस्थित छात्राएं।

भास्कर संवाददाता. धार

महिलाओंयुवतियोंमें जागरूकता होगी तो अपराध रुक सकते हैं। इस जागरूकता के दम पर ही समाज में सुधार आएगा। सरकार ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए कानून बनाए हैं। इन कानूनों का पालन करवाने के लिए विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। महिलाओं ने अब हर स्तर पर अपना स्थान बनाया है। यहां तक कि उनकी हर जगह हर परिवार में प्रशंसा होती है। नारी को समानता के साथ अधिकार मिला है।

यह बात शनिवार को कन्या महाविद्यालय में मप्र मानवाधिकार आयोग के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक भगवतसिंह चौहान ने कही। अध्यक्षता अपर कलेक्टर मनोज खत्री ने की। कहा कि मानवाधिकार आयोग द्वारा इस तरह के विषय पर जो आयोजन किया गया, वह अपने आप में एक महत्वपूर्ण कदम है। सबसे ज्यादा जरूरी है कि छात्राएं शासन की योजनाओं का लाभ लेकर ज्यादा अवसरों को हासिल करें। किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़े। तभी जाकर समाज में बेहतरी होगी। कन्या भू्रण हत्या जैसे विषय पर सभी लोगों को एक साथ होकर काम करना होगा, तभी यह बुराई रुकेगी।

लिंगानुपातकी स्थिति चिंताजनक

सीएमएचओवंदना खरे ने कहा कि जिले में दोनों तरह की स्थितियां है। आंकड़े देखते हैं तो लिंगानुपात की स्थिति चिंताजनक है। कन्या महाविद्यालय प्राचार्य एसएन मंडलोई और सिविल सर्जन डॉ. एनडी सराफ ने भी संबोधित किया। स्वागत आयोग के जिला संयोजक अशोकचंद्र जोशी एवं आयोग मित्र डॉ. भगवान पाटीदार, सुनील खंडेलवाल, अशोक पांडे, मनोज नाहर, जयेश राजपुरोहित, अक्षय निगम, मनोज जैन आदि ने किया। आभार मनोज नाहर ने माना।

वक्ताओं ने ’भ्रूण हत्या एक अिभशाप’ विषय पर रखे विचार

परिचर्चा