पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अचानक ब्रेक लगाने पर कार ट्रक में घुसी, तीन घायल

अचानक ब्रेक लगाने पर कार ट्रक में घुसी, तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।

मानपुर और जावरा फोरलेन के जंक्शन पर स्पीड ब्रेकर के संकेतक नहीं होने से हादसा

लेबड़| लेबड़-जावराऔर मानपुर फोरलेन के जंक्शन पर सोमवार सुबह 10 बजे अचानक ब्रेक लगाने पर ट्रक में एक कार जा घुसी। तीन लोग घायल हो गए। हादसा स्पीड ब्रेकर के संकेतक नहीं होने से हुआ। रतलाम तरफ से रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्पीड ब्रेकर आने पर अचानक ब्रेक लगाया। पीछे रही कार (एमपी09 सीपी8531) के चालक ने ट्रक रुकते ही ब्रेक लगाए, फिर भी कार ट्रक में जा घुसी। कार सवार तीन लोगों को हलकी चोट आई, इंदौर भेजा गया।

यहींपर दो की हो चुकी है मौत -दो फोरलेनका जंक्शन होने से वाहनों की स्पीड कम करने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं लेकिन स्पीड ब्रेकर आगे होने की सूचना के संकेतक कहीं नहीं लगे हैं। इसी के कारण कुछ माह पहले एक कार इसी तरह ट्रक में घुसी थी। इसमें रतलाम निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। बावजूद सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते फिर हादसा हुआ। बताया जाता है दो फोरलेन निर्माता कंपनी है, दोनों टोल टैक्स वसूल रही है लेकिन संकेतक लगाने की जिम्मेदारी दोनों एक-दूसरे पर टाल रही है।