पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीबी अध्यक्ष बने यादव

सीसीबी अध्यक्ष बने यादव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
480करोड़ रुपए सालाना टर्नओवर वाली जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (सीसीबी) का अध्यक्ष पद भाजयुमो नेता राजीव यादव को मिला। वे जिले की 29 सहकारी बैंकों का नेतृत्व करेंगे। उपाध्यक्ष शंकर निंगवाल बने। चार संचालकों को विभिन्न संस्थाओं में प्रतिनिधि बनाकर भेजा गया। निर्वाचन के बाद भाजपाइयों ने जुलूस निकाला।

सारे संचालक भाजपा समर्थित होने से निर्वाचन औपचारिकता पूर्ण रहे। सभी पदों के लिए सिंगल फॉर्म ही आए। यादव का नाम फाइनल था लेकिन स्टे के कारण 70 दिनों का इंतजार बढ़ गया। सुबह 11 बजे शुरू हुई संचालक मंडल की प्रथम बैठक में निर्वाचन अधिकारी ओपी गुप्ता के समक्ष सभी पदों के लिए सिंगल फॉर्म भरे गए। अध्यक्ष के लिए यादव, उपाध्यक्ष के लिए निंगवाल के अलावा अपेक्स बैंक भोपाल के प्रतिनिधि के लिए सुरेश तांतेड़, मप्र राज्य सहकारी संघ के प्रतिनिधि के लिए वर्दीचंद्र चोयल, कृभको नई दिल्ली के प्रतिनिधि के लिए बाबूलाल नेमाजी सिर्वी और जिला सहकारी संघ धार के प्रतिनिधि के लिए नवल हरचंद्र के सिंगल फॉर्म जमा हुए। सभी के निर्वाचन निर्विरोध हो गए। दोपहर 1 बजे निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष यादव समेत सभी प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र सौंपे।

चार संचालक एक उपाध्यक्ष का चुनाव बाद में

12 बजे से ढोल-ताशे, 1 बजे जुलूस

दोपहर12 बजे ही निर्वाचन दाखिल करने के बाद उटावद दरवाजा स्थित बैंक कार्यालय के बाहर ढोल-ताशे बजने लग गए। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष होने से यादव से युवा लॉबी जुड़ी है। बड़ी संख्या में जिलेभर से भाजयुमो कार्यकर्ता यहां पहुंच गए और जश्न मनाया। यादव का जोरदार स्वागत किया। निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने के बाद दोपहर 1 बजे विजयी जुलूस निकाला गया। जो मोहन टॉकिज चौराहा, घोड़ा चौपाटी होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल समेत तमाम जिला पदाधिकारी मौजूद थे।

उपाध्यक्ष के दो पद हैं। इनमें से एक ही पद पर निर्वाचन हुआ है। एक पद खाली है। इसकी वजह यह है कि कुल 15 में से 11 संचालक का ही निर्वाचन सितंबर में हुई प्रक्रिया के दौरान हुआ था। तिरला और बाग में कोरम के अभाव में निर्वाचन नहीं हुआ था। निसरपुर में एक मात्र फॉर्म रिजेक्ट हो गया था। एक अन्य संचालक पद खाली रह गया था। इन चारों पदों पर सहयोजन की प्रक्रिया में संचालक मनोनीत किए जाएंगे। संभवत: पार्टी इन्हीं में से एक को उपाध्यक