- Hindi News
- युवक को चाकू घोंपा, दूसरे पक्ष के घर में तोड़फोड़
युवक को चाकू घोंपा, दूसरे पक्ष के घर में तोड़फोड़
मोबाइल पर गाली-गलौज के बाद रविवार देर रात विवाद
भास्करसंवाददाता | धार
मुरादपुरामें रविवार रात मोबाइल पर गाली-गलौज के बाद विवाद हो गया। एक युवक को पसली में चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल युवक के परिजन ने दूसरे पक्ष के घर में तोड़फोड़ और मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की।
पुलिस के अनुसार टोस का ठेला लगाने वाले आरिफ पिता असलम शाह से रविवार शाम को आरोपी छोटू सलीम, फैजल पिता मंसूर और बिट्टू पिता जहीर नि. मुरादपुरा ने गाली-गलौज की थी। इसके बाद समझौता कर आरिफ घर लौट आया था। अपनी प|ी बच्चे को लेकर बाइक से रात 10.30 बजे मित्तल हॉस्पिटल जा रहा था। मुरादपुरा मसजिद के समीप छोटू, बिट्टू और फैजल खड़े थे। इन्होंने रास्ता रोका। बिट्टू ने आरिफ की पसली में चाकू घोंप दिया। आरिफ की प|ी ने उसके भाई शाहरुख को बुलाया और आरिफ को अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। घटना के बाद शहजाद पिता शकुर, रुस्तम बागवान, सातू, सोहेल नुरू, कमालु, शाहनवाज, शाहरुख, बबलू, शाकिब और कासिम ने फैजल के घर पर हमला किया। तोड़फोड़ मचा दी। रोकने पर फैजल की मां शादाब बी को हाथ पर तलवार मारी। उनकी गर्भवती लड़की शादिया के पेट पर लात मारी। दोनों घटनाओं के बाद थाने पर भीड़ लग गई। देर रात तक गहमागहमी रही।