महीनेभर से उतरसी में बिजली बंद
महीनेभर से उतरसी में बिजली बंद
धार | समीपस्थउतरसी गांव में महीनेभर से बिजली बंद है। गांव के दोनों ट्रांसफॉर्मर जल गए थे। करीब 22 उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बकाया होने से बिजली कंपनी द्वारा ट्रांसफॉर्मर पुन: नहीं लगाए जा रहे। किसान निसार भाई ने बताया जब अधिकारियों ने मिले और कहा कि यदि कुछ लोगों के बिल बकाया है तो लाइनमैन भिजवाकर वसूली करवाओ। सभी की बिजली क्यों बंद की है। इस पर कहते हैं कि बिजली की तुम्हे जरूरत है, तुम वसूली करो। मामले को लेकर ग्रामीण मंगलवार को कलेक्टर से मिलेंगे।