- Hindi News
- पुलिस ने स्कूल वाहनों से निकलवाए म्युजिक सिस्टम
पुलिस ने स्कूल वाहनों से निकलवाए म्युजिक सिस्टम
पुलिस ने स्कूली वाहनों से साउंड सिस्टम निकलवाए।
भास्कर संवाददाता | धार
कोतवालीपुलिस ने सोमवार को स्कूलों शहर के चौराहों पर स्कूल वाहनों को रोककर चेकिंग की। उनमें लगे साउंड सिस्टम निकलवाए। समझाइश दी कुछ के चालान भी बनाए। रजिस्ट्रेशन आदि दस्तावेज नहीं बताने पर कोतवाली परिसर में वाहनों को खड़ा करवाया। वैन में लगे सिस्टम पर पुलिस की नजर थी। सेंट जॉर्ज, केंद्रीय विद्यालय त्रिमूर्ति चौराहे पर टीआई अजीत तिवारी स्टाफ ने वाहनों की तलाशी ली। चालानी कार्रवाई ट्रैफिक एसआई आरआर पटेल ने की। एक स्कूल से दूसरे स्कूल तक पहुंचने के बीच ही अधिकतर वाहनों के म्यूजिक सिस्टम निकाले जा चुके थे।