नए भवन में शिफ्ट होगा कुक्षी का अस्पताल
पंचायत चुनाव के चार मतगणना स्थल देखें कलेक्टर-एसपी ने, उमरबन, मनावर, कुक्षी बाग भी गए, अफसरों को दिए निर्देश
भास्करसंवाददाता | धार
पंचायतचुनाव की घोषणा भले ही नहीं हुई हो लेकिन इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। कलेक्टर जयश्री कियावत एसपी राजेश हिंगणकर ने सोमवार को उमरबन, मनावर, कुक्षी बाग में मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। कुक्षी के सरकारी अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए।
जनपद उमरबन में बालक उमावि, मनावर में उत्कृष्ट उमावि, कुक्षी में उत्कृष्ट उमावि और बाग में उत्कृष्ट उमावि में स्ट्रांग रूम मतगणना स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। कलेक्टर ने सभी जगह मतगणना कक्ष बड़े हॉल में बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने उमरबन कुक्षी में मतगणना रूम बड़े हॉलों में शिफ्ट करने का सुझाव दिया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मतगणना के लिए ईवीएम लाने-ले जाने के लिए बैरिकेडिंग करने के लिए भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष, प्रेक्षक कक्ष, कम्युनिकेशन रूम, सीलिंग रूम, मीडिया रूम आदि के लिए भी कक्षों के संबंध में पूछताछ की आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने हर जगह मतगणना स्थल के नक्शे का भी जायजा लिया। इसके साथ ही मतगणना एजेंट मतगणना में संलग्न कर्मियों के प्रवेश की व्यवस्था को भी परखा। पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को मतगणना स्थल स्ट्रांग रूम पर सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। कुक्षी में कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी के नवनिर्मित भवन का भी अवलोकन किया। सीएमएचओ बीएमओ कुक्षी को निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नए भवन में शिफ्ट कराएं। कुक्षी में शासकीय मंदिर में भी जाकर निर्माण कार्य को देखा तथा स्थानीय लोगों से चर्चा की।
धार. कलेक्टर-एसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।