पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंडर 18 अंतर जिला क्रिकेट स्पर्धा में धार को खिताब

अंडर -18 अंतर जिला क्रिकेट स्पर्धा में धार को खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार | संभागीयक्रिकेट एसोसिएशन इंदौर के तत्वावधान में खरगोन में हुई अंतर जिला अंडर-18 क्रिकेट स्पर्धा में धार ने खिताब जीता। फाइनल में मेजबान खरगोन को हराया। टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया जो एकदम सटीक रहा। धार के गेंदबाजों ने 41 रन पर 6 विकेट गिरा दिए। हालांकि फैजान अहमर के 33 और हिमांशु चौहान के 16 रन की बदौलत खरगोन ने 110 रन बना लिए। नमीत सांठे ने 5 विकेट झटके। रितिक और अजय ने 2-2 कृषभाकर ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धार टीम के ओपनर मनदीपसिंह ने 20 और समर्थ श्रीमाल ने 26 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दी। 22 ओवर में 114 रन बनाकर विजेता का खिताब हासिल किया। खरगोन की ओर से सत्यम ने 3 नक्ष ने 1 विकेट लिया। श्रेष्ठ बल्लेबाज रितिक तोरनिया मैन ऑफ मैच का पुरस्कार प्राप्त किया। जानकारी जिला क्रिकेट एसो. सचिव प्रदीप जोशी ने दी।

विजेता टीम ट्रॉफी के साथ।