- Hindi News
- स्थायी घरेलू मीटर से मकान निर्माण बिजली कंपनी ने बनाए केस
स्थायी घरेलू मीटर से मकान निर्माण बिजली कंपनी ने बनाए केस
बिजलीकंपनीने सोमवार को स्थायी घरेलू मीटर से मकान निर्माण करने वालों के केस बनाए। राजबाड़ा क्षेत्र के धर्मदास नगर में तीन जगह कार्रवाई की गई। रावटी में एक मकान में बिजली चोरी पकड़ी गई। चारों मामलों में पंचनामा बनाया गया।
धर्मदास नगर में सैफुद्दीन सैफी का मकान निर्माणाधीन है। यहां एक हजार वॉट के स्थायी कनेक्शन से निर्माण किया जा रहा था। जबकि लोड 2700 वॉट पाया गया। बबिता पति मुकेश अग्रवाल के यहां 2000 वॉट लोड के स्थायी कनेक्शन का इस्तेमाल मकान निर्माण के लिए करते पाया गया। निर्माण के दौरान 4750 वॉट लोड पाया गया। नीलम महेश अग्रवाल के यहां भी स्थायी कनेक्शन से मकान निर्माण होते मिला। उधर, रावटी में छापा मारा गया। यहां राजेश पांडे द्वारा तारों पर सीधे हेकड़ी डाल बिजली चोरी करना पाया गया। 615 वॉट लोड चलता मिला। पांडे का कहना है बिजली कंपनी कार्यालय में विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन दे रखा है लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया।
तीन निर्माणाधीन मकानों पर कार्रवाई की
^बिजलीकंपनी के नियमानुसार मकान निर्माण अस्थायी प्रयोजन है। इसके लिए स्थायी कनेक्शन का इस्तेमाल करना अवैध है। इसी के चलते धर्मदास नगर में तीन निर्माणाधीन मकानों पर कार्रवाई की गई। रावटी में कनेक्शन के लिए आवेदन जरूर आया था लेकिन मकान मालिक उनके पिता है, जिन्होंने बिजली कनेक्शन देने पर आपत्ति लगा रखी है। इसलिए कनेक्शन नहीं दिया। आरकेगुप्ता, कनिष्ठयंत्री (शहर) बिजली कंपनी
धार. धर्मदास नगर के इस मकान में बिजली कंपनी केस बनाया। रावटी में इस मकान से डली थी हेकड़ी।