पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालूखेड़ी क्षेत्र में सूख गए प्याज के रोपे

कालूखेड़ी क्षेत्र में सूख गए प्याज के रोपे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौगांवसे कालूखेड़ी मार्ग किनारे पाटों में लगे प्याज के रोपे सूख गए हैं। किसान इन रोपों को खेतों में लगाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन अधिकतर रोपे खराब हो गए हैं, जिनसे कोई उत्पादन नहीं होगा। किसान रोपे खराब होने के पीछे ठंड में देरी और तेज धूप की आशंका जता रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञ इससे प्रभाव नहीं पड़ने की बात कह कर तकनीक में कमी को वजह बता रहे हैं।

किसान तेजराम बोड़ाने ने 10 किग्रा, मुकेश डोडिया ने 7 किग्रा, भूरालाल पहलवान ने 7 किग्रा और महेश धुलजी ने 15 किग्रा बीज पाट (खेत का छोटा हिस्सा) में डाले थे। बीजों से निकलने वाले रोपे बाद में खेतों में लगाए जाते हैं। किसान खेतों में रोपे लगाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन अज्ञात कारण से रोपे सूख गए हैं। किसानों ने बताया चार हजार रु. किलो का बीज आता है। रोपे खराब होने से भारी नुकसान हो गया। किसानों का कहना है पौधे छोटे हों, तब ठंड का मौसम रहे तो सूखते नहीं हैं। इस बार देर से ठंड आई और तेज धूप पड़ी, जिससे रोपे खराब हो गए।

किसान बीज ऐसे ही खेतों में उड़ा देते हैं

^प्याजके रोपे धूप या ठंड की कमी से नहीं खराब होते। तकनीक की कमी के कारण हुए होंगे। हम किसानों को चार-चार इंच दूरी पर लाइन खींच बीज डालने की सलाह देते हैं लेकिन किसान बीज ऐसे ही खेतों में उड़ा देते हैं। बीजोपचार भी नहीं करते। प्याज को तो वैसे भी तापमान ज्यादा चाहिए। धूप से खराब नहीं होते। एकेबड़ाया, कृषिवैज्ञानिक धार