समर्थन मूल्य- मक्का खरीदी शुरू, किसानों का रजिस्ट्रेशन 22 तक होगा
इंदौर | जिले में रबी सीजन में मक्का की खरीदी के लिए निर्धारित खरीदी केंद्रों पर किसानों के नए रजिस्ट्रेशन का काम 10 फरवरी से शुरू हो गया है। रजिस्ट्रेशन 22 फरवरी तक किया जाएगा। जो किसान समर्थन मूल्य पर मक्का बेचना चाहते हैं, वे अपने उपार्जन केंद्र में जाकर समग्र आईडी और बैंक खाता नंबर, ऋण पुस्तिका, वनाधिकार पट्टा सहित रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।