उपचार के लिए 70 हजार रु. मंजूर
उपचार के लिए 70 हजार रु. मंजूर
राजगढ़ | इंद्रा काॅलोनी निवासी कल्लू शेख की प|ी अफरोज बी के गुर्दे के इलाज के लिए राज्य बीमारी सहायता निधि से 70 हजार रु. मंजूर हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी को शेख ने एसडीएम की गाड़ी रास्ते में रोक कर सहायता की गुहार लगाई थी। उन्होंने पटवारी विजय खोड़े को रिपोर्ट तैयार कर राज्य बीमारी सहायता निधि के तहत कलेक्टर को भेजी थी। इसके आधार पर अब 70 हजार रुपए की सहायता राशि मंजूर हुई है।