- Hindi News
- अंचल में बीमारी से भी ज्यादा खतरनाक बदइंतजामी
अंचल में बीमारी से भी ज्यादा खतरनाक बदइंतजामी
इंदौर14
धार6
देवास2
खंडवा1
खरगोन2
बड़वानी1
उज्जैन4
शाजापुर2
आगर1
रतलाम-
मंदसौर-
(मौतका आंकड़ा उन मरीजों का है जिनका इलाज चल रहा था)
दो पलंग रखे और बना दिया वार्ड
धार : जिलाअस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तो बनाया है, लेकिन इसमें सिर्फ दो ही पलंग हैं। बुधवार को दो मरीज आने पर अव्यवस्था दिखी। एक को पलंग पर दूसरे को पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती करना पड़ा। गुरुवार को निजी अस्पताल से कड़ोदकला की एक महिला को जिला अस्पताल लाया गया। यहां आइसोलेशन वार्ड में कुछ समय रखकर इंदौर रैफर कर दिया।
रतलाम: आइसोलेशनवार्ड के एक कमरे में दो पलंग लगाकर स्वाइन फ्लू वार्ड बना दिया है। अभी तक कोई भी मरीज यहां एक दिन से ज्यादा नहीं रुका है। वार्ड में वेंटीलेटर नहीं है।
मंदसौर: जिलाअस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड है किंतु वहां दो साल में सिर्फ एक संदिग्ध रोगी को कुछ घंटों के लिए भर्ती किया।
जिला अस्पताल में जांच की व्यवस्था नहीं है। स्वाइन फ्लू से संबंधित लक्षण दिखने पर रोगी को इंदौर या उदयपुर भेज दिया जाता है।