प्रभारी कलेक्टर व अपर कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर
लोस उपचुनाव में मतगणना के दिन एनआईसी इंजीनियर के साथ मारपीट व गोली गलौज करने का मामला
भास्कर संवाददाता| आलीराजपुर
जिले के प्रभारी कलेक्टर व जिपं सीईओ शिलेंद्रसिंह और अपर कलेक्टर टीएन सिंह के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के दिन उन्होंने एनआईसी इंजीनियर केरू किराड़ व आनंद पांडे के साथ मारपीट कर गाली गलौज कर प्रताड़ित किया था।
एडीशनल एसपी से कराई जांच-पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने बताया 24 नवंबर 2015 को केरू किराड़ ने एक आवेदन कोतवाली थाने पर दिया था। जिसकी जांच एडीशनल एसपी मीना चौहान से कराई गई थी। जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी कलेक्टर व अपर कलेक्टर के खिलाफ धारा 323, 294, 506 एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निर्वारण अधिनियम के तहत अपराध कायम किया है।
टीएन सिंह
िशलेंद्रसिंह