पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़कें अधूरी, धूल के गुबार उड़ने से लोग हो रहे बीमार

सड़कें अधूरी, धूल के गुबार उड़ने से लोग हो रहे बीमार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-3 में अधूरी सड़कों लोगों को बीमार कर रही है। सड़कें तो पूरी तरह खराब हो चुकी है। इससे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। धूल-मिट्टी के गुबार उड़ने से लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं।

लोगों का कहना है एकेवीएन ने काम तो शुरू किया लेकिन सड़क निर्माण नहीं करते हुए अन्य कार्य पर ज्यादा जोर दिया। श्रमिक पंकज शर्मा और जीवन सेन ने बताया मार्ग खराब होने से आवागमन में परेशानी के साथ ही दुर्घटना का भय भी बना रहता है। रात में धूल- मिट्‌टी उड़ने के कारण मार्ग साफ दिखाई नहीं देता है। धूल-मिट्‌टी के कारण खुजली, श्वांस की तकलीफ, आंखों में जलन होती है। मार्ग पर चलते वक्त हादसा होना आम बात हो गई है। क्षेत्र में करीब 8-10 ऐसे मार्ग हैं जिसे सुधारा जाना जरूरी है नहीं तो किसी दिन भी बड़ा हादसा हो सकता है।

पीथमपुर. इस तरह अधूरे पड़े हैं मार्ग जिनसे उड़ने वाली धूल व गिट्‌टी से लोगों को परेशानी हो रही है।

प्रताप स्टील चौराहा से लेकर मित्तल कार्प इंडस्ट्रीज तक आधा किमी. मार्ग पूरी तरह खराब हो चुका है। यहां करीब 10 इंडस्ट्रीज हैं। आवागमन में श्रमिकों व अधिकारियों को परेशानियों का समाना करना पड़ता है।

प्रताप स्टील चौराहा से गिरनार चौराहा तक करीब आधा किमी मार्ग खराब है। यहां कंटेनर डिपो के अलावा 4-5 इंडस्ट्रीज भी हैं।

कुसुम इन गार्ड कंपनी के पीछे वाल मार्ग करीब आधा किलोमीटर खराब है।

भानु स्टील चौराहा से मोयरा स्टील, सुलावड़ तक मार्ग काफी खराब हो चुका है। ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यहां है ज्यादा दिक्कत
शीघ्र मार्ग दुरुस्त करेंगे
मार्गों का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल अन्य काम किए जा रहे हैं। शीघ्र ही मार्ग भी दुरुस्त कर दिए जाएंगे। एन.एस. राजपूत, एकेवीएन एई, एकेवीएन

खबरें और भी हैं...