पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्वालिफाई नहीं कर सकी मप्र टीम

क्वालिफाई नहीं कर सकी मप्र टीम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेसं . इंदौर | राष्ट्रीयखेलों के बैडमिंटन मुकाबले के लिए मध्यप्रदेश की टीम क्वालिफाई नहीं कर सकी है। नेशनल गेम्स में बैडमिंटन के मुकाबले 9 फरवरी से कोच्चि में आरंभ होंगे। पिछले साल रांची (झारखंड) में संपन्न राष्ट्रीय खेलों में मप्र पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता था। भारतीय बैडमिंटन संगठन (बीएआई) की राष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर मप्र के चार खिलाड़ी नेशनल में खेलेंगे लेकिन वे मप्र का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे। पुरुष एकल में सौरभ वर्मा, समीर वर्मा अभिमन्यु सिंह (तीनों धार) और महिला एकल में श्रियांशी परदेशी (इंदौर) व्यक्तिगत मुकाबलों में खेलेंगे। सौरभ पीएसपीबी, समीर श्रियांशी एयर इंडिया और अभिमन्यु सिंह एलआईसी का प्रतिनिधित्व करेंगे।