अक्षय और प्रांजल क्वार्टर फाइनल में
इंदौर | अक्षयविद्वंस, प्रांजल गौड़, ओजस जैन, मंत्र सोनेजा और रुद्र तिवारी ने सरताज अकादमी द्वारा आयोजित 38वीं ओपन जिला रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा में 11 वर्ष बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। डीआरपी लाइन में आरंभ स्पर्धा का उद्घाटन डीआईजी राकेश गुप्ता ने किया।
अध्यक्षता आरआई मोहित वरवंडकर ने की। वत्सल सोमण, अभिजीत लांभाते, मंत्र, अक्षय विद्वंस , ओजस जैन, अनुज काले रुद्र तिवारी ने 13 वर्ष बालक एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
श्रेया दुबे, सृष्टि गुप्ता, परिधि चौधरी, लावण्या श्री, मानसी जादौन 13 वर्ष बालिका वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गईं।
परिणाम : 11 वर्ष बालक एकल : ओजस जैन विवि मोक्ष कटारिया 23-21, 21-19, अक्षय विद्वंस विवि ऋषभ 12-5, 21-5, मंत्र सोनेजा विवि काविद गुप्ता 21-10, 21-6, प्रांजल गौड़ विवि अमन सिंह, 13 वर्ष बालक एकल : अभिजीत लांभाते विवि सिद्धार्थ 21-19, 21-7, रुद्र तिवारी विवि कबीर 14-21, 21-14, 21-19, अनुज काले विवि दिव्यांश 22-20, 21-14, ओजस जैन विवि कबीर 21-8, 21-3, 15 वर्ष बालक : ओज पांडे विवि आदित्य सोलंकी 21-7, 21-4, अभिजीत लांभाते विवि यश डोंगरे 21-3, 21-7, आदित्य बत्रा विवि दीपांशु सैनी 21-13, 18-21, 22-20, अनिस सिंह रावत विवि वत्सल 21-6, 21-11.