पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलंबिया में लड़ाकों ने मिस यूनिवर्स को बनाया मध्यस्थ

कोलंबिया में लड़ाकों ने मिस यूनिवर्स को बनाया मध्यस्थ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोगोटा . इससाल मिस यूनिवर्स बनने वाली कोलंबिया की पॉलिना वेगा 22 साल की हैं। और उनके देश कोलंबिया में पिछले 50 साल से सरकार के खिलाफ गुरिल्ला वॉर चल रहा है। खिताब जीतने से पहले एक इंटरव्यू में वेगा से पूछा गया कि वे जीतीं तो उनकी भविष्य की योजन क्या होंगी? उन्होंने कहा, ‘मैं अपने देश में शांति स्थापित करने के लिए काम करना चाहूंगी।’

गुरिल्ला छापामारों ने उनकी यह बात मान ली है। उन्हें सरकार से बातचीत में अपनी तरफ से मध्यस्थ बना दिया है। लड़ाई की अगुवाई करने वाले संगठन फार्क की ओर से कहा गया, ‘हम आपकी (वेगा की) इच्छा को सैल्यूट करते हैं। साथ ही आपको हवाना यात्रा के लिए आमंत्रित करते हैं। ताकि आपको शांति वार्ता में हुए विकास के बारे में बता सकें।’ हालांकि वेगा ने फार्क की इस मंजूरी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सरकार और विद्रोही लड़ाकों के प्रतिनिधियों के बीच दो साल से क्यूबा की राजधानी हवाना में शांति वार्ता चल रही है। कुछ मुद्दों पर सहमति हुई है। लेकिन अंतिम फैसला नहीं हो पा रहा है। दोनों पक्ष भूमि सुधार लागू करने और फार्क को राजनीति की मुख्य धारा में शामिल करने पर सहमत हैं।

दोलाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं : गुरिल्लाछापामारों द्वारा मिस यूनिवर्स को शांति वार्ता के लिए आमंत्रित किया जाना आश्चर्यजनक कदम है। मार्क्सवाद से प्रभावित फार्क विद्रोहियों ने 1964 में सरकार के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष शुरू किया था। इसमें अब तक 2.20 लाख से ज्यादा आम नागरिक मारे जा चुके हैं।