डांस स्टेप योग सीखा और गेम्स खेले
गुडमॉर्निंगधार में रविवार को सेहत और मनोरंजन का डबल डोज लेने बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े। घोड़ा चौपाटी से त्रिमूर्ति चौराहे के बीच फोरलेन खचाखच भरा रहा। कई गतिविधियों का लोगों ने आनंद लिया। म्यूजिक पर बच्चे-युवाओं ने डांस स्टेप सीखे। सड़क पर हरा कारपेट बिछाकर योग सिखाया गया। जमकर गेम्स भी खेले गए। महाराजा भोज फाउंडेशन ने नीबू-चेयर रेस गेम कराया। इसमें विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए गए। सलाद डेकोरेशन भी हुआ। कलेक्टर जयश्री कियावत, एसडीएम नीरजकुमार सिंह, ऑब्जर्वर बीएल जड़िया आदि भी गुड मॉर्निंग इवेंट में आए।
स्वाइन फ्लू : जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक
स्वाइनफ्लू बीमारी की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग रोटरी क्लब धार भोज सिटी ने उदय रंजन क्लब में शिविर लगाया। इसमें नेपानगर के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया। सीएस डॉ. सीएस गंगराडे, डॉ. सुधीर मोदी, डॉ. एनडी सराफ, डॉ. सुमित सिसौदिया, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. एसएस पंवार ने सेवाएं दीं। सीएमएचओ डॉ. वंदना खरे, डॉ. एलडीएस फूंकवाल, डॉ. केसी शुक्ला, डॉ. जेपी ठाकुर, डॉ. प्रमोद खरे, विजय भार्गव, रोटरी क्लब भोज सिटी अध्यक्ष उमेश शर्मा, सचिव सतीश सोनी, नपाध्यक्ष ममता जोशी, सतीशचंद्र अग्रवाल, नवीन गर्ग, डॉ. तरुण जोशी, धर्मेंद्र जोशी, संजय शुक्ला, राघवेंद्र शर्मा, नीलेश जोशी, सचिन ठाकुर आदि ने सहयोग दिया। आभार शैलेंद्र तिवारी ने माना।