- Hindi News
- अजित सिंह ने सरकारी बंगले पर बुलाई महापंचायत, दिल्ली पुलिस ने पानी फेरा
अजित सिंह ने सरकारी बंगले पर बुलाई महापंचायत, दिल्ली पुलिस ने पानी फेरा
अजित सिंह ने सरकारी बंगले पर बुलाई महापंचायत, दिल्ली पुलिस ने पानी फेरा
नई दिल्ली | सरकारीबंगले पर कब्जा जमाए बैठे पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह की बुलाई महापंचायत पर दिल्ली पुलिस ने पानी फेर दिया। उन्होंने दिल्ली के 12-तुगलक रोड के बंगले पर मंगलवार को जाट महापंचायत बुलाई थी। ताकि इस बंगले को स्व. चौधरी चरण सिंह का स्मारक बनाने के लिए सरकार पर दबाव डाला जा सके। लेकिन दिल्ली पुलिस ने पंचायत को गैरकानूनी घोषित कर दिया। लुटियंस जोन जाने वाली कई सड़कों को बंद कर दिया। रेसकोर्स रोड मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया। धारा-144 लगा दी। इसके बाद कुछ अजित समर्थकों से पुलिस की हल्की झड़पें भी हुईं।
इन्हें हिरासत में लिया गया है।