- Hindi News
- इमाम मेहंदी हसन ने कहा नवरात्र राक्षसों का त्यौहार
इमाम मेहंदी हसन ने कहा- नवरात्र राक्षसों का त्यौहार
मामला दर्ज, इमाम अंडरग्राउंड
दिव्यभास्कर नेटवर्क|अहमदाबाद/नडियाद
गुजरातके सूफी इमाम मेहंदी हसन ने नवरात्र को राक्षसों का त्यौहार करार दिया है। रुस्तमपुरा (ठासरा) के इमाम ने कहा, ‘अब नवरात्र धार्मिक त्यौहार नहीं रहा। फिल्मी गीतों पर नाचना, गरबा में लोगों का शराब पीकर आना ये राक्षसीवृत्ति दर्शाता है।‘ मेहंदी हसन के खिलाफ हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। ठासरा पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम तैनात की है। इस बीच, मेहंदी हसन ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। और वे अंडरग्राउंड भी हो गए हैं। मेहंदी हसन वही इमाम हैं, जिन्होंने सद्भावना यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी को टोपी पहनाने की कोशिश की थी लेकिन मोदी ने इनकार कर दिया था।