- Hindi News
- गुजरी के शिक्षकों ने सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
गुजरी के शिक्षकों ने सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
गुजरी के शिक्षकों ने सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन
धार | बाछनपुरसंकुल केंद्र के शिक्षकों ने मंगलवार को प्राचार्य शफाकत उल्लास शेख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शिक्षक एकत्र होकर धार पहुंचे। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त नीलेश रघुवंशी को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि प्राचार्य शिक्षकों से अभद्रता से पेश आते हैं। बिना कारण शिक्षकों को टेलीफोन कर बार-बार बुलाया जाता है। निलंबन की धौंस दी जाती है। एरियर राशि के बिल का भुगतान करने के लिए रिश्वत मांगी जाती है। जातिगत भेदभाव के भी आरोप लगाए। 12 सूत्री ज्ञापन में कई आरोप लगाए। सहायक आयुक्त ने जांच करवाने की बात कही।