- Hindi News
- बच्चे चम्मच पर नीबू लेकर दौड़े, विवाहित जोड़े बने साजन सजनी
बच्चे चम्मच पर नीबू लेकर दौड़े, विवाहित जोड़े बने साजन-सजनी
धार |अग्रसेन महोत्सव में मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। अग्रवाल फ्रेंड्स ग्रुप बालिका मंडल ने सोमवार रात साजन-सजनी प्रतियोगिता करवाई। समाज के विवाहित जोड़ों ने भाग लिया। प्रथम आशीष-पायल गोयल और द्वितीय लोकेश-मोना अग्रवाल रहे। मंगलवार को निबंध, किस्मत अपनी-अपनी प्रतियोगिता, टीवी के कलाकार बनना स्पर्धा हुई। मप्र अग्रवाल छात्र महासभा द्वारा कार्यक्रम रखे गए थे। अग्रवाल महिला महासभा ने चम्मच रेस और जो जीता वही सिकंदर प्रतियोगिता करवाई। जानकारी प्रचार मंत्री वैभव अग्रवाल ने दी।