- Hindi News
- अतिथि शिक्षकों को नियमित करने बोनस अंक देने की मांग
अतिथि शिक्षकों को नियमित करने बोनस अंक देने की मांग
अतिथि शिक्षकों को नियमित करने बोनस अंक देने की मांग
गंधवानी | अतिथिशिक्षकों ने वेतन वृद्धि करने तथा संविदा शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक देने की मांग की है। गुरुजी के समान अलग से पात्रता परीक्षा लेने के लिए कहा। गणेश गंगवाल कलवानी, कमल प्रजापत डेहरी, माया सतपुड़ा पिपली, लक्ष्मी सवनेर कलवानी, पंकेश सवनेर, बालीपुर वंदना बालीपुर, रेखा मालवीया बालीपुर, विजय कुक्षी, मुकेश गंगवाल मनावर, रवि जैन धार, सौरभ श्रीवास्तव इंदौर, अमृता वास्केल, गोविंद भंवर देदली, अर्जुन मौर्य देदली, परमानंद मंडलोई, अनारसिंह डावर, अमर नर्गेश आदि ने मांग की।
पावागढ़से ज्योति लेकर रवाना
खिलेड़ी | समीपस्थग्राम धामंदा के मंगल धाम के सदस्यों ने जय माता दी पैदल ज्योति यात्रा सोमवार को पावागढ़ से शुरू की। ज्योति लेकर धामंदा के लिए रवाना हुए। दल में कृष्णा पाटीदार, शैलेष पाटीदार, ठाकुरसिंह, राहुल विश्वकर्मा, मेहरबान सिंह, जितेंद्र गोस्वामी, विमल कुमार, भादर सिंह, प्रकाश पाटीदार, प्रेमनारायण पाटीदार आदि शामिल हैं। इधर, खिलेड़ी के माता भगवती मंदिर, कालिका मंदिर, चामुंडा मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में तैयारी शुरू हो गई। मंदिरों में रंगाई पुताई के साथ ही सजावट काम शुरू हो गया।
आयुषडॉक्टरों को दी डॉट्स की जानकारी
धार | जिलास्वास्थ्य समिति (क्षय), धार, केयर इंडिया एवं आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति धार ने आयुष डॉक्टरों को डॉट्स एवं डॉट्स प्लस पद्धति के बारे में बताया। रोगियों की खोज, उपचार एवं सावधानियों के संबंध में डॉ. संजय जोशी जिला क्षय एवं एड्स नोडल अधिकारी ने जानकारी दी। प्रशिक्षण के उद्देश्य की जानकारी राजू चौधरी ने दी। आभार मनीष दीक्षित ने माना। जानकारी कमलेश पाटीदार जिला समन्वयक ने माना।
डिप्लोमाइंजीनियर्स का धरना-रैली आज
धार | मप्रडिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन धार चार सूत्री मांगों को लेकर 24 सितंबर को भोपाल में प्रदर्शन करेगा। जिले से गिरीश जोशी, महेंद्र मांडलिक, बीएस गढ़वाल एवं सचिव अशोक शर्मा समेत अन्य इंजीनियर शामिल होंगे।