पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कनेक्शन दिया राशि का समायोजन कर रहे

कनेक्शन दिया राशि का समायोजन कर रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तालाब में मत्स्य पालन के लिए पट्टे देनेे की मांग

मनावर के बीड़पुरा की आदिवासी मत्स्य पालन समिति बीड़पुरा के अध्यक्ष ने मत्स्य पालन के लिए कस्थली के तालाब को 10 वर्ष के लिए पट्टे पर दिए जाने की मांग की। माही माता आदिवासी सहकारी संस्था मर्यादित ने भी सिंचाई तालाब मिंडा को पूर्व की दूसरी समिति को पट्टे की अनुमति निरस्त कर उनकी समिति को पट्टे पर दिए जाने का अनुरोध किया। अर्जुनसिंह जमरा निवासी पटेलपुरा पिपरी विकासखंड बाग ने जमरापुरा में अधूरे अतिरिक्त कक्ष पूरे कराने की मांग की। धन्नड़खुर्द निवासी बद्री पिता अंबाराम ने अपनी पोती को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की। आपसी विवाद, इलाज के लिए आर्थिक सहायता, विद्युत बिल सुधार, अनधिकृत कब्जा हटवाने, प्राकृतिक आपदा में सहायता, विकलांग पेंशन, अतिक्रमण, भूमि संबंधी विवादों के मामले, भूमि पर अवैध कब्जा, आवासीय पट्टे, रोजगार संबंधित मामले भी आए।

कलेक्टोरेट में जन सुनवाई करते अफसर।

भास्कर संवाददाता | धार

कलेक्टोरेटमें मंगलवार को जनसुनवाई में 128 आवेदन आए। एडीएम मनोज खत्री ने सुनवाई की। बोहरा बाखल नि. आबिद हुसैन ने शिकायत की कि नए बिजली कनेक्शन के लिए 10 हजार रु. 28 अक्टूबर 2007 को जमा कराए थे। बिजली कंपनी ने तो कनेक्शन दिया ही राशि का समायोजन किया। सात साल से जगह-जगह आवेदन दे रहा हूं पर निराकरण नहीं हुआ। घाटाबिल्लौद के मेहबानदास बैरागी ने आरोप लगाया कि प्रभु नाम के व्यक्ति से 50 हजार रु. लिए थे। इतना ब्याज लगा दिया कि लौटा नहीं पाया। इसके बदले उसने साढ़े चार लाख रुपए का टेंट हाउस का सामान रख लिया और अब दे नहीं रहा। कलसाड़ा बुजुर्ग के लोगों ने ट्रांसफॉर्मर गिरा होने से हादसे का खतरा बताया। अमझेरा की महिला ने आरोप लगाया कि बावड़ी खोदरा के रामू, नानसिंह और दीतिया द्वारा अपहरण कर लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म भी किया, जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की। महिला को एसपी के पास भेजा गया। जनसुनवाई में एसडीएम धार नीरज कुमार सिंह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग नीलेश रघुवंशी भी उपस्थित थे।