- Hindi News
- आईएस के समर्थन में ट्विटर अकाउंट चलाने वाला मेहदी गिरफ्तार
आईएस के समर्थन में ट्विटर अकाउंट चलाने वाला मेहदी गिरफ्तार
बेंगलुरू पुलिस ने आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के पक्ष में ट्विटर अकाउंट चलाने वाले मेहदी मसरूर बिस्वास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मेहदी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। इस अपराध के लिए उसे फांसी भी हो सकती है।
ब्रिटिश न्यूज चैनल 4 ने खुलासा किया था कि बेंगलुरू का 24 वर्षीय मेहदी नाम का शख्स आईएस के पक्ष में चर्चित ट्विटर अकाउंट “शामी विटनेस’ चला रहा है। इसके बाद पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हुईं। बेंगलुरू पुलिस ने शनिवार सुबह मेहदी को उसके जलाहल्ली एक्सटेंशन स्थित एक कमरे के मकान से गिरफ्तार किया। कर्नाटक पुलिस के डीजीपी एल. पाचाउ ने बताया कि मेहदी के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं, गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पाचाउ का कहना है कि मेहदी ने एशियाई ताकतों (मित्र देशों) के खिलाफ जंग छेड़ने अाईएसआईएस के एजेंडे के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया।
शेष| पेज 6 पर
कौनहै मेहदी मसरूर बिस्वास
24वर्षीय मेहदी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के गोपालपुरा का रहने वाला है। गुरुनानक इंजीनियर कॉलेज से ग्रेजुएट है। कैम्पस सिलेक्शन के बाद 2012 से बेंगलुरू में आईटीसी फ्रूट्स में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहा था। वार्षिक वेतन था 5.3 लाख रुपए। उसके पिता पश्चिम बंगाल राज्य बिजली बोर्ड के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। जो कोलकाता में रहते हैं। घर में माता-पिता के अलावा उसकी दो बड़ी बहने भी हैं। पिता का कहना है कि मुझे गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है। लेकिन मुझे भरोसा है कि मेरा बेटा कुछ गलत नहीं करेगा।
आईएसमें भर्ती होने के लिए युवाओं को उकसाता था
मेहदी2003 से ही साइप्रस, जॉर्डन, तुर्की, सीरिया, लेबनान, इजरायल, गाजा पट्टी और लीबिया की जेहादी गतिविधियों में रुचि ले रहा था। 2009 में ट्विटर पर शामी विटनेस नाम से अकाउंट खोला। जेहादी गतिविधियों की अरबी भाषा में आने वाली खबरों को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करता था। आईएस में भर्ती से जुड़ी सूचनाएं भी शामिल थीं। मरने वाले लड़कों को शहीद का दर्जा देने वाली सूचनाएं भी आगे बढ़ाता था। इससे युवा आईएस की ओर आकर्षित हुए। कुछ भारतीय युवा आतंकी समूह से जुड़े भी।
अंग्रेजीभाषा में आईएस की खबरों का सबसे बड़