यूरिया के लिए मची लूट
यूरिया खाद नहीं मिलने से परेशान किसान उग्र होते जा रहे हैं। शनिवार को किसानों ने सोसायटी के ट्रक से यूरिया की 150 बोरी लूट ली। राघौगढ़ तहसील के विजयपुर स्थित एनएफएल की मालगाड़ी रोक लिया। मुरैना में किसानों ने थाने पर पथराव किया और बाजार बंद कराए। सीहोर, ग्वालियर जिले में भी कुछ ऐसे ही हालात है।
राघौगढ़ ब्लॉक की मधुसूदनगढ़ तहसील के बारोद गांव स्थित सहकारी सोसायटी में सुबह 11 बजे किसानों को दो ट्रकों से यूरिया बांटी जा रही थी। अभी 150 बोरियां बंटी ही थीं कि तभी कुछ समय के लिए वितरण बंद कर दिया गया। इससे आक्रोशित किसान सोसायटी प्रबंधक पर कालाबाजारी का आरोप लगाने लगे। वितरण दोबारा शुरू नहीं होने से करीब 800 किसानों ने समिति में खड़े एक ट्रक से यूरिया लूटना शुरू कर दिया। आनन फानन में ट्रक ड्राइवर ने दूसरा ट्रक निकाला।
समिति प्रबंधक विनोद रैकवार ने मधुसूदनगढ़ थाने में इस मामले में केस दर्ज कराया है। चौकी प्रभारी आरएस शुक्ला ने बताया कि सोसायटी प्रबंधक की शिकायत पर धारा 389 के तहत अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।
वापसहुई मालगाड़ी : यूरियाको लेकर सुबह 8 बजे सैकड़ों किसान राघौगढ़ तहसील के विजयपुर स्थित यूरिया संयंत्र पर पहुंचे और मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान रेलवे लाइन पर लेट गए और संयंत्र से यूरिया लेकर उप्र और बिहार जा रही मालगाड़ी को दो घंटे तक रोके रखा। गेट के दूसरी तरफ यूरिया भरने आई मालगाड़ी भी अंदर नहीं जा पाई। इसके बाद यूरिया भरकर गेट पर खड़ी मालगाड़ी को रिटर्न किया गया।
मुरैनामें किसानों ने थाने में पथराव, दुकानें बंद कराई : मुरैनाजिले के सबलगढ़ में शनिवार को खाद का स्टॉक समाप्त होने से किसानों को पर्चियों का वितरण नहीं किया गया। इससे पुलिस थाने में मौजूद सैकड़ों किसानों ने थाने में पथराव किया। इसके बाद वे बाजार बंद कराने निकल गए। किसानों के उग्र तेवर देख व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों के शटर नीचे गिरा दिए। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को खदेड़ दिया।
सोसायटीपहुंचने से पहले ही ट्रक खाली : सीहोरजिले के नसरुल्लागंज में खाद के लिए लूट मची है। हालात यह है कि नसरुल्लागंज गोडाउन से चीच, नीलंकठ जाने वाले ट्रकों से किसान रास्ते में खाद की बोरियां उतरवा ले रहे हैं।
वरिष्ठ कृषि अधिकारी लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि यहां खाद क