- Hindi News
- छात्रों को अलॉटमेंट से पहले ही पता चल जाएगा कॉलेज का नाम
छात्रों को अलॉटमेंट से पहले ही पता चल जाएगा कॉलेज का नाम
अगले शिक्षण सत्र 2015-16 से इंजीनियरिंग की आॅनलाइन काउंसलिंग के दौरान ही छात्रों को पता चल जाएगा कि उन्हें कौन-सा कॉलेज अलॉट किया जा रहा है। इससे छात्र च्वाइस लॉक से पहले ही अपनी पसंद बदल सकेंगे। इससे काउंसलिंग में लगने वाले समय की भी बचत होगी। इसके लिए तकनीकी शिक्षा विभाग काउंसलिंग में रियल टाइम एडमिशन की जानकारी देगा।
काउंसलिंग के सॉफ्टवेयर में बदलाव के लिए एमपी ऑनलाइन से बात चल रही है। इंजीनियरिंग सहित अन्य प्रोफेशनल कोर्सेस के लिए अगले साल होने वाली काउंसलिंग के दौरान छात्रों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी। विभाग के प्रस्ताव के अनुसार छात्रों को अॉनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रियल टाइम पर ही पता चला जाएगा कि उन्होंने जिस कॉलेज का चयन प्राथमिकता के अनुसार किया है, उन्हें उसमें एडमिशन मिलेगा या नहीं।
विभाग द्वारा तैयार साॅफ्टवेयर छात्र को उसके जेईई-मेन और क्वालिफाइंग एग्जाम के अंकों के आधार पर पहले ही बता देगा कि उसका एडमिशन किस कॉलेज में होने की संभावना अधिक है। हालांकि एडमिशन की संभावना उसी कॉलेज को लेकर रहेगी, जिनका चयन छात्र ने रजिस्ट्रेशन के दौरान किया होगा।