पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनपद किसकी, असमंजस गहराया

जनपद किसकी, असमंजस गहराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपद किसकी, असमंजस गहराया

पॉलीटेक्निककॉलेज में रविवार सुबह 7.30 बजे ईवीएम मतगणना शुरू हुई। साढ़े तीन घंटे में ही मतगणना पूरी हो गई। जिला पंचायत के दो वार्ड में भाजपा-कांग्रेस को एक-एक सीट मिली। वहीं, 18 सदस्यों वाली धार जनपद पर कौन कब्जा जमाएगा, इस पर असमंजस गहरा गया। दरअसल हर सीट से जीते प्रत्याशी का तो पता लग गया लेकिन कौन विजेता, किस पार्टी का समर्थित है, यह स्पष्ट नहीं है। स्पष्ट तौर पर समर्थित प्रत्याशी लगभग बराबर हैं। बचे हुए कुछ सदस्य किंगमेकर के रूप में रह सकते हैं, जिनके बारे में स्पष्ट नहीं है कि किस पार्टी को समर्थन करेंगे।