भाजपा-कांग्रेस को बराबर सीट
पंचायतचुनाव के दूसरे चरण की ईवीएम मतगणना रविवार को पांच जनपद मुख्यालयों पर हुईं। जिला पंचायत के 10 और जनपद पंचायतों के 92 सदस्य पदों के परिणाम सामने आए। जिला पंचायत में भाजपा-कांग्रेस बराबरी पर रही। दोनों दलों से पांच-पांच समर्थित उम्मीदवार जीते। हालांकि अधिकृत घोषणा 27-28 फरवरी को होगी लेकिन मतगणना के बाद उम्मीदवारों को दी गई प्राप्त मतों की पर्ची से फाइनल परिणाम मालूम पड़ गए। पहले चरण में जिला पंचायत की 8 सीटों के परिणाम आए थे। उस दौरान 6 पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था। इस तरह दो चरणों की स्थिति में जिला पंचायत के 18 वार्डों में 11 पर भाजपा और 7 पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। अब इंतजार तीसरे चरण का है, जिसमें 9 पदों के लिए मतदान होगा। 22 फरवरी को वोट डलेंगे और 25 फरवरी को विकासखंड मुख्यालयों पर मतगणना होगी। 27 फरवरी को सभी चरण के जनपद पंचायत सदस्यों और 28 फरवरी को सभी चरण के जिला पंचायत सदस्यों के परिणामों की अधिकृत घोषणा की जाएगी।
ितरला. क्षेत्र क्रमांक 10 से कांग्रेस की गजराबाई चौहान के जीतने पर समर्थकों ने जुलूस निकाला।
धार. जिला पंचायत के वार्ड 10 में जीते भाजपा के कल्याण पटेल को समर्थकों ने गोद में उठा लिया।