चुनरी कलश यात्रा निकाली, मना माही जन्मोत्सव
बुधवार को ग्राम मिंडा में माही जन्म उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह 8.30 बजे अंबे माता मंिदर से चुनरी कलश यात्रा प्रारंभ हुइ, जो गांव में भ्रमण करते हुए माही माता मंिदर पहुंची। यात्रा में 101 महिलाएं कलष लेकर चल रही थीं। ढोल और बैंड पर युवतियों ने गरबे कि प्रस्तुति दी। यात्रा में डीजे साउंड पर युवा थिरक रहे थे। यात्रा का स्वागत फूलों से किया गया। यात्रा माही माता मंिदर पर स्थित तालाब पर पहुंची। माताजी का अभिषेक पुजारी महंत ओम नारायण पुरी ने किया। इस मौके पर मदनसिंह राजपूत, इंदरसिंह, दिलीपसिंह, हुकुमसिंह, रामरतन पटेल, विक्रम देवड़ा, धर्मेंद्र सिंह, बनेसिंह आदि उपस्थित थे। देर शाम तक भंडारा चलता रहा जिसमें मिंडा सहित चालनी, अमझेरा, सरदारपुर, धार और गुजरात के तीर्थ यात्री भी पहुंचे।
अमझेरा. चुनरी यात्रा में शामिल श्रद्धालु।