- Hindi News
- National
- भूमिपूजन के एक साल बाद भी शुरू नहीं हुआ आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य
भूमिपूजन के एक साल बाद भी शुरू नहीं हुआ आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य
खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत आउट डोर स्टेडियम निर्माण का भूमिपूजन हुए एक साल बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं किया गया है। इससे क्षेत्र के खेल प्रेमियों में निराशा है।
पिछले साल 25 मई को जिले के प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य ने खवासा ग्राम पंचायत परिसर में स्टेडियम की आधारशिला रखी थी। जिसमें तत्कालीन सांसद दिलीपसिंह भूरिया व क्षेत्रीय विधायक सहित अधिकारी मौजूद थे। शासन द्वारा इसके लिए जमीन तो स्वीकृत कर दी, लेकिन अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अब तक इसकी नींद नहीं रखी जा सकी है।
इस बारे में खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ओपी हरोड़ ने कहा आउटडोर स्टेडियम के टेंडर जारी कर स्वीकृत मिल गई है। लेकिन ठेकेदार की डिपॉजिट राशि जमा नहीं होने के कारण काम चालू नहीं हो पा रहा है। वहीं जनपद उपाध्यक्ष ने कहा राशि स्वीकृत हो गई है और 50 लाख भी आ गए हैं। लेकिन ठेकेदार की उदासीनता के कारण काम नहीं हो पा रहा।