एडीजे ने कहा- तलाक, बीवी ने सीजेआई को लिखी चिट्ठी
भास्कर न्यूज|अलीगढ़. अलीगढ़ के एडीजे मोहम्मद जहीरुद्दीन सिद्दीकी की प|ी अफ्शा खान ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया तीरथ सिंह ठाकुर को पत्र लिखकर अपने पति की शिकायत की है। उन्होंने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि पति ने उन्हें तलाक दे दिया है। यह एक ऐसे व्यक्ति ने की, जिस पर लोगों को न्याय देने की जिम्मेदारी है। वहीं एडीजे ने कहा, \\\"हम दोनों ने काफी कोशिश की। हम समझौता नहीं कर सके। इसलिए मैंने शरीयत के आधार पर बीवी को तलाक दे दिया।’
तीन बार तलाक बोलने को लेकर काफी विवाद हो चुका है। कुछ मुस्लिम संगठनों ने सुझाव दिया था कि मौखिक तलाक दिए जाने की सूरत में तलाक पक्का करने से पहले तीन महीने का नोटिस दिया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, तीन बार तलाक कहकर शादी को खत्म कर देना एक अपराध है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा था कि तीन बार तलाक कहकर शादी तोड़ने के रिवाज को खत्म नहीं किया जा सकता है। उधर, सोशल एक्टिविस्ट मारिया आलम उमर ने कहा, \\\"एक जज ने खुद ही गैरकानूनी तरीके से अपनी प|ी को तलाक दे दिया है। इस मामले को लोगों के सामने लाया जाएगा। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि अफ्शा को उसका पूरा हक मिले और वह अपने घर लौट सके।’