रंजिश में तलवारें चलीं, सात घायल
रंजिश में तलवारें चलीं, सात घायल
धार | सरदारपुर के केसरपुरा में शनिवार सुबह 10 बजे पंचायत चुनाव की रंजिश में तलवारें चलीं। सात लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार रुग्गा पिता पेरू नि. बाग पिपलिया, महेश पिता प्रेम, शंकर पिता मोहन ने हमला किया। भावसिंह पिता माना, मुकेश, कमल, सरदारसिंह, भावसिंह, प्रेम, बहादुरसिंह नि. भीलखेड़ी घायल हो गए। दूसरे पक्ष के रामसिंह पिता गटिया काे मुकेश, बहादुर ने पत्थर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस किया।