पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाथ थाम सात जन्म साथ निभाने का वचन

हाथ थाम सात जन्म साथ निभाने का वचन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिका धाम परिसर में वसंत पंचमी पर पाटीदार समाज का समारोह हुआ
सामूहिक विवाह
धार. पाटीदार समाज के सामूहिक विवाह में रीति रिवाज से शादी कराते पंडितजी।

भास्कर संवाददाता | धार

देवी मंदिर के आगे अंबिका धाम परिसर में वसंत पंचमी के मौके पर शनिवार को सामूहिक विवाह समारोह हुआ। 37 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। 52 गांवों के पाटीदार समाजजन एकत्र हुए, जिन्होंने नवयुगलों काे आशीर्वाद प्रदान किया। पं. प्रवीण महाराज ने आचार्यत्व प्रदान किया। सामूहिक विवाह समिति की ओर से सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान व मंगलसूत्र उपहार में दिया गया।

समाज की अनूठी पहल है
हर वसंत पंचमी और अक्षय तृतीया पर पाटीदार समाज सामूहिक विवाह समारोह रखता है। धनाढ्य से लेकर कमजोर वर्ग के सभी समाजजन यहीं अपने पुत्र-पुत्रियों की शादी करते हैं। अब समाज में इक्का-दुक्का विवाह ही निजी समारोह में होते हैं। इसके चलते विवाह के नाम पर होने वाली फिजूलखर्ची पर समाज ने रोक लगाई है। खबरें पेज 20 पर भी...

खबरें और भी हैं...