पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म के आरोप से आहत युवक ने कीटनाशक पीकर दी जान

दुष्कर्म के आरोप से आहत युवक ने कीटनाशक पीकर दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुष्कर्म के आरोप से आहत युवक ने कीटनाशक पीकर दी जान

झिरन्या (खरगोन) | दुष्कर्मके आरोप से आहत युवक ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है। मंगलवार को जिला अस्पताल में पीएम के दौरान परिजन ने सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा। शव को एसपी ऑफिस ले गए। यहां प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मामला खरगोन जिले के झिरन्या क्षेत्र के छिल्टिया गांव का है।

पीड़ित के भाई सतीश जायसवाल ने बताया छोटा भाई अाशीष (25) की तीन साल की बेटी और एक माह का बेटा है। वह किराना व्यवसायी है। उसे लंबे समय से गांव की एक महिला झूठे प्रेम प्रसंग मामले में ब्लैकमेल कर रही थी। महिला ने आशीष के खिलाफ रविवार शाम चैनपुर थाने में दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई। महिला के परिजन ने लोहे के सरिये से उसकी पिटाई की। इससे आहत होकर उसने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली।





सोमवार सुबह मेडिकल हुआ। हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल में छोड़ घर गए। शाम 4 बजे झिरन्या में नदी के पास आशीष अचेत पड़ा मिला। पता चला उसने कीटनाशक पी लिया है। इलाज के लिए झिरन्या अस्पताल लाए। यहां से जिला अस्पताल रैफर किया। हालत खराब होने पर डॉक्टरों ने रात करीब 10.30 बजे इंदौर रैफर किया। अस्पताल से कुछ दूर जाते ही रात 11 बजे उसकी मौत हो गई। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें गांव के टीकम, राजेश, इंद्रपाल, अनिल, सचिन, श्याम भूरिया के द्वारा लगाए झूठे दुष्कर्म के आरोप से हुई बेइज्जती बर्दाश्त नहीं होने से आत्महत्या करने की बात लिखी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को एसपी ऑफिस ले गए। यहां प्रदर्शन कर एसडीओपी आरबी दीक्षित टीआई बृजेश मालवीय से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

मामले की जांच करेंगे

भीकनगांव एसडीओपी से चर्चा कर चैनपुर पुलिस को मामला सौपेंगे। सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों से पूछताछ करेंगे। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। - आरबी दीक्षित, एसडीओपी, खरगोन