गुड़ में बनी मंदी की धारणा
इंदौर|शकर बाजारमें आवक कम रहने से भाव में स्थिरता रही। कुछ ऐसा ही माहौल हल्दी, खोपरा गोला और बूरा में भी बना रहा। गुड़ के बाजार में 25 से 30 रुपए की नरमी बताई गई। इसमें अागे धारणा मंदी की बन रही है। साबूदाने में अभी मांग कम निकल रही है। श्राद्ध पक्ष समाप्त होने के बाद मांग अच्छी निकलने की संभावना है।
शकर में बोरी के भाव 3030 से 3050 रुपए रहे और कट्टे के भाव 3000 से 3010 रुपए रहे। आवक 10 गाड़ी की बताई गई। गुड़ साधारण 2775 से 2825 कटोरा 3200 से 3250 डब्बा 2875 से 2975 बाल्टी 2875 से 2925 लड्डू 3300 से 3350 हल्दी सांगली 122 से 123 निजामाबाद 90 से 95 रुपए िकलो के भाव रहे। पावडर (20 िकलो) 1475 इंडिया 1350 मयूर 1311 सुपर ग्राउंड 730 खोपरा गोला 200 बक्से में 208 से 210 खोपरा बूरा 2500 मीडियम 2600 से 2650 ऊंचे में 3150 रुपए के भाव रहे। नारियल 120 भरती 1525 से 1575 160 भरती 1625 से 1675 200 भरती 1800 से 1850 250 भरती 1850 से 1900 रुपए और आवक 4 गाड़ी की रही।