पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंसेक्स में 324 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में 324 अंकों की गिरावट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| वैिश्वकबाजार में सोने में मंदी और चांदी में सुधार के चलते स्थानीय सराफा बाजार में भी ऐसा ही माहौल रहा। इसमें सोना 20 रुपए गिरकर 27230 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 50 रुपए सुधरकर 41125 रुपए प्रति किलो के भाव रही।

चांदी पाट (99.99) 41675 चांदी चौरसा (एसए) 41325 चांदी टंच (कच्ची चांदी) 41300 चांदी सिक्का (प्रति नग) 825 स्वर्ण केडबरी (99.50) दस ग्राम 27320 रवा पक्का 27300 रवा कच्चा 27290 सोना ऊपर में 27350 नीचे में 27230 चांदी चौरसा नीचे में 41150 रुपए दस ग्राम के भाव पर बिके।

उज्जैन|सोनाकेडबरी27400 सोना रवा 27200 चांदी पाट 41500 चांदी टंच 41200 चांदी सिक्का (प्रति नग) 800 रुपए के भाव पर बिके। रतलाम|चांदीचौरसा41250 चांदी टंच 41400 चांदी सिक्का (प्रति नग) 760 सोना स्टैंडर्ड 27550 सोना रवा 27400 जेवराती 26900 रुपए के भाव पर बिके।

भास्कर न्यूज | नेटवर्क

अमेरिकीफेडरल रिजर्व की मौद्रिक समीक्षा बैठक से पहले वैश्विक बाजारों के नकारात्मक संकेतों से मंगलवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 324 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109 अंक टूट गए। सेंसेक्स निफ्टी में यह 7 सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट है।

फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद से पहले ब्याज दरें बढ़ाने से पूंजी की निकासी बढ़ेगी, जिससे उभरते बाजार प्रभावित हो सकते हैं। एशिया के ज्यादातर बाजारों में गिरावट थी। वहीं यूरोपीय बाजार भी शुरुआती कारोबार में नीचे चल रहे थे। ब्रोकरों ने कहा कि इसके अलावा उपचुनावों में भाजपा को लगे झटके से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 26854.90 अंक पर मजबूती के साथ खुलने के बाद 26861.29 अंक तक ऊपर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में बड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दौर चलने लग गया। इसके चलते सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 26464.03 तक गिरने के बाद अंत में 324.05 अंक या 1.21 प्रतिशत के नुकसान से 26492.51 अंक पर बंद हो गया।

एक अगस्त के बाद यह सेंसेक्स में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। उस दिन सेंसेक्स 414.13 अंक टूट गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109.10 अंक या 1.36 प्रतिशत के नुकसान से 8000 से नीचे यानी 7932.90 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 7925.15 से 8,044.90 अंक के दायरे में रहा। निफ्टी में मंगलवार की गिरावट 1 अ