पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्डों का भ्रमण कर छिड़काव

वार्डों का भ्रमण कर छिड़काव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डों का भ्रमण कर छिड़काव

सरदारपुर| सीएमओएलएस डोडिया, अध्यक्ष रोमा मंडलोई एवं कर्मचारी अमले ने नगर के 15 वार्डों का भ्रमण कर सफाई संबंधी वस्तुस्थिति जानी। दरोगा अरूण गोखले ने सीएमओ को वार्डों के सफाई कार्य में आने वाली परेशानी बताई। सीएमओ के आदेश पर सभी वार्डों में फिनाइल डीडीटी पावडर छिड़काव करवाया गया। सीएमओ ने वार्ड के लोगों को कचरा पेटी में डालने की सलाह दी। साथ ही यह भी कहा कि घर के आसपास गंदगी होने दे, इसका खास ध्यान रखे।

यात्राके लिए बैठक हुई, समितियां गठित

धार| 29सितंबर को निकलने वाली सर्वधर्म चुनरी कलश यात्रा के लिए नौगांव बगीचे में बैठक हुई। पूर्व विधायक मोहनसिंह बुंदेला के संरक्षण एवं समंदरसिंह पटेल की अध्यक्षता में यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न समितियां गठित कर जिम्मेदारी सौंपी। जानकारी प्रवक्ता अजयसिंह ठाकुर ने दी।