पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छी पैदावार के लिए रात्रि जागरण

अच्छी पैदावार के लिए रात्रि जागरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अच्छी पैदावार के लिए रात्रि जागरण

गंजबासौदा| उन्नतफसल और लोगों की सुख समृद्धि के लिए शनिवार रात रात्रि जागरण का आयोजन वार्ड क्रमांक सात में किया गया। इसमें वार्डवासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आई भजन मंडलियों ने भाग लिया। जागरण के दौरान रातभर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे ग्राम मुटर्रा के अशोक महाराज ने बताया कि जागरण में माता रानी के साथ भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी सजा कर विशेष पूजन अर्चना की गई। पूजन के दौरान सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना के गई। जागरण समापन पर महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मुकेश ,तोरन लाल ,ईसू शर्मा ,भूपेन्द्र दांगी ,रामबाबू दांगी,देवसिंह,हम्मीरसिंह,अमित पचौरी सहित कई वार्डवासी मौजूद थे