पं. दीनदयाल जयंती मनाई
गंजबासौदा| भारतीयजनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती नागरिक सेवा समिति कार्यालय में नि:शक्तजनों को भोजन कराकर मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष कांतिभाई शाह, सचिव शंभुदयाल शर्मा द्वारा मकान निर्माण के लिए सुनीता शर्मा को 1 लाख रुपए की राशि दी। कार्यक्रम के दौरान डा. राकेश जादौन, प्रहलाद सिंह रघुवंशी, केके तिवारी, जितेन्द्र मैना, रमाकांत मिश्रा, विमलेश रायकवार, रूपेन्द्र शर्मा, मनमोहन साहू, चंद्रकांति नामदेव, सोनू समैया, प्रीति तिवारी, चन्द्रहास सेन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।