घर-घर जाकर सुनी समस्याएं
गंजबासौदा| वार्डसात और छह में घर-घर जाकर विधायक निशंक जैन ने वार्डवासियों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया। विधायक द्वारा सभी वार्डोंं में जन समस्या सुनने के लिए 26 सिंतबर से 7 अक्टूबर तक अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते प्रतिदिन वार्डों सहित घर- घर जाकर वार्डवासियों की समस्याएं सुनेंगे वार्ड क्रमांक सात छह में सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक वार्डवासियों की समस्याएं सुनी। अधिकांश नागरिकों ने राशन कार्ड बनने ,नियमित सफाई, अघोषित बिजली कटौती की समस्याओं के बार में बताया। कार्यक्रम के दौरान विधायक सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।