करंट से बालक झुलसा
करंट से बालक झुलसा
गंजबासौदा| पीपलके पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ते समय समीप से गुजरने वाली विद्युत लाइन के संपर्क में जाने से वार्ड क्रमांक 9 निवासी 12 वर्षीय आरिफ खान झुलस गया। उसे उपचार के लिए शासकीय जन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि बालक रविवार सुबह ग्यारह बजे त्योंदा रोड स्थित पुराने बस स्टैंड परिसर में लगे पेड़ से मवेशियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था। तभी पेड़ के समीप से गुजरी विद्युत लाइन के संपर्क में आने से वह झुलस गया