कारण बताओ नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी
कारण बताओ नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी
गंजबासौदा| दोसाल पहले एसजीएस कालेज की स्वीकृत बाउंड्रीवाल का बंद निर्माण प्रारंभ कराए जाने पर एसडीएम ओपी श्रीवास्तव ने लोनिवि एसडीओ एलएस यादव को कारण बताओ नोटिस दिया है। साथ ही कहा है कि विदेश मंत्री सांसद सुषमा स्वराज को कालेज के छात्रों ने ज्ञापन देकर बाउंड्रीवाल का बंद निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की थी। उसके बाद भी निर्माण कार्य शुरु नहीं किया गया। इससे कालेज प्रांगण में अतिक्रमण का खतरा है। दो साल में स्वीकृत निर्माण पूरा नहीं किया गया। यह लापरवाही अनुशासनहीनता के तहत आती है। क्यों इसके लिए आपके विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा जाए।