पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कचरा डालने पर युवकों ने जाम लगाया

कचरा डालने पर युवकों ने जाम लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

नगरपालिका द्वारा शहर से एकत्रित कचरें को बेदनखेडी क्षेत्र में डालने पर सोमवार को बायपास मार्ग पर दो दर्जन युवकों ने जाम लगाया। बिना सूचना मार्ग जाम करने पर देहात थाने में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

प्रदर्शन के कारण करीब दो घंटे तक मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। कोई भी वाहन नहीं चल पाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नपा ने ग्राम रजोदा में कचरा डालने के लिए ग्राउंड बनाया गया है। नपा के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शहर के वार्डों से उठाया गया कचरा ग्राउंड पर नहीं डाल रहें हैं। उसे बायपास मार्ग पर पारासरी पुल के किनारे खाई में डाल रहे हैं। इससे वेदनखेड़ी में गंदगी फैल रही है। प्रदर्शनकारियों को तहसीलदार और पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने जाम खत्म नहीं किया। जबकि अधिकारियों का कहना था की नपा को कचरा डालने से रोकने पत्र भेजा जाएगा इधर एसडीओपी अनुराग पांडे ने बताया कि देहात थाने में प्रदर्शकारियों के विरूद्ध अपराधिक मामला दर्ज किया गया है। मामला किन- किन पर दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी लेकर बताएंगे इधर देहात थाना प्रभारी एमआर रोमड़े से मोबाइल से संपर्क किया गया तो घंटी बजती रही लेकिन फोन नहीं उठाया गया।

गंजबासौदा। मार्गजाम करने से दो घंटे बंद रहा यातायात, चक्का जाम करने पर मामला दर्ज।